,

श्रावणी मेला: धनबाद मंडल ने श्रद्धालु यात्रियों के लिए चलाया विशेष सहायता अभियान

JP Bharat Shareधनबाद: श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए धनबाद मंडल की ओर से 15 अगस्त को विशेष सेवा एवं सहायता अभियान चलाया गया। यह अभियान धनबाद, चंद्रपुरा और कतरासगढ़ रेलवे स्टेशनों पर संचालित किया गया। धनबाद स्टेशन पर रेलवे के वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों के साथ…

JP Bharat Share

धनबाद: श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए धनबाद मंडल की ओर से 15 अगस्त को विशेष सेवा एवं सहायता अभियान चलाया गया। यह अभियान धनबाद, चंद्रपुरा और कतरासगढ़ रेलवे स्टेशनों पर संचालित किया गया।

धनबाद स्टेशन पर रेलवे के वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों के साथ स्वयंसेवी संस्थाओं और समाजसेवियों ने मिलकर कांवरियों की सहायता की। श्रद्धालुओं को उनकी मंजिल के अनुसार ट्रेनों और प्लेटफॉर्म की जानकारी देने के साथ टिकट से जुड़ी जानकारी और स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं के बारे में भी बताया गया।

इस दौरान कांवरियों से कतार में रहने, स्टेशन और ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने तथा रेलवे के सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई।

टिकट लेने में यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए मोबाइल अनारक्षित टिकटिंग मशीनों के साथ अतिरिक्त टिकट काउंटरों की व्यवस्था भी की गई।

धनबाद मंडल ने बताया कि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए विभिन्न स्टेशनों पर सहायता केंद्र, मार्गदर्शन, नियमित उद्घोषणा और अन्य यात्री सुविधाओं की व्यवस्था लगातार सुनिश्चित की जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports