, ,

सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो से मिले नया जीवन नशा मुक्ति केंद्र के प्रतिनिधि

JP Bharat Shareबलियापुर: धनबाद स्थित नया जीवन नशा मुक्ति केंद्र के सेंटर हेड दिवाकर तिवारी एवं उनके सहयोगी प्रतीक भारती ने सिंदरी विधायक Chandradev Mahato से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों प्रतिनिधियों ने विधायक को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और नशा मुक्ति एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर…

JP Bharat Share

बलियापुर: धनबाद स्थित नया जीवन नशा मुक्ति केंद्र के सेंटर हेड दिवाकर तिवारी एवं उनके सहयोगी प्रतीक भारती ने सिंदरी विधायक Chandradev Mahato से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों प्रतिनिधियों ने विधायक को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और नशा मुक्ति एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

मुलाकात के दौरान दिवाकर तिवारी ने नया जीवन नशा मुक्ति केंद्र द्वारा संचालित नशा उन्मूलन अभियान, जनजागरूकता कार्यक्रमों और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र लगातार समाज में जागरूकता फैलाने और नशे की लत से प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए कार्य कर रहा है।

विधायक चंद्रदेव महतो ने केंद्र की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में ऐसे संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रतीक भारती ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने सभी वर्गों से इस दिशा में आगे आने की अपील की।

मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस दौरान समाज को नशा मुक्त बनाने और जागरूकता अभियान को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए संयुक्त रूप से कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports