सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार को राहुल गांधी के काफिले के पीछे चल रहे वाहनों के बीच टक्कर हो गई। हादसा हलियापुर थाना क्षेत्र में 89.5 किलोमीटर के माइलस्टोन के पास हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी की गाड़ी इस घटना में सुरक्षित रही। हादसे में किसी के घायल होने या वाहनों को नुकसान पहुंचने की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि राहुल गांधी वर्ष 2018 के मानहानि मामले में सुनवाई के सिलसिले में सुल्तानपुर की विशेष एमपी-एमएलए अदालत जा रहे थे। इसी दौरान काफिले के पीछे चल रहे वाहनों के बीच टक्कर हुई।
















