,

स्वास्थ्य केंद्र निर्माण पर बवाल, “आस्था के लिए जेल भी मंजूर, मैदान नहीं देंगे”

JP Bharat Shareधनबाद/कुमारधुबी: धनबाद के Kumardubi स्थित बागान धौड़ा क्षेत्र के छाई गादा मैदान में प्रस्तावित प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण को लेकर शनिवार को भारी हंगामा हुआ। जमीन मापी के लिए पहुंचे अंचल अधिकारी Krishna Kumar Marandi और उनकी टीम को ग्रामीणों के तीव्र विरोध के कारण बिना मापी किए ही लौटना पड़ा। विरोध…

JP Bharat Share

धनबाद/कुमारधुबी:

धनबाद के Kumardubi स्थित बागान धौड़ा क्षेत्र के छाई गादा मैदान में प्रस्तावित प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण को लेकर शनिवार को भारी हंगामा हुआ।

जमीन मापी के लिए पहुंचे अंचल अधिकारी Krishna Kumar Marandi और उनकी टीम को ग्रामीणों के तीव्र विरोध के कारण बिना मापी किए ही लौटना पड़ा।

विरोध का नेतृत्व कर रहे वार्ड पार्षद Sanjay Jagdal ने स्पष्ट कहा कि यह मैदान उड़िया समाज की आस्था से जुड़ा हुआ है। यहां वर्षों से भगवान Jagannath की पूजा और रथ मेला आयोजित होता है।

पार्षद ने आरोप लगाया कि विरोध के दौरान अधिकारियों द्वारा महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और केस दर्ज करने व पद से हटाने की धमकी दी गई।

ग्रामीणों का कहना है कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन इस मैदान पर निर्माण होने से उनकी धार्मिक परंपराएं प्रभावित होंगी और बच्चों का एकमात्र खेल का मैदान भी खत्म हो जाएगा।

पार्षद और ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि आस्था और मैदान की रक्षा के लिए वे किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं, भले ही इसके लिए जेल ही क्यों न जाना पड़े।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports