,

स्वतंत्रता दिवस से पहले प्लास्टिक झंडों पर नगर निगम की नजर, बाजारों में औचक निरीक्षण

JP Bharat Shareधनबाद: स्वतंत्रता दिवस को लेकर धनबाद नगर निगम ने शहर में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को लेकर निगरानी बढ़ा दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने शहर के विभिन्न बाजार क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया। एनक्रोचमेंट अधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम ने…

JP Bharat Share

धनबाद: स्वतंत्रता दिवस को लेकर धनबाद नगर निगम ने शहर में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को लेकर निगरानी बढ़ा दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने शहर के विभिन्न बाजार क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया।

एनक्रोचमेंट अधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम ने दुकानों और बाजारों में प्लास्टिक से बने तिरंगे एवं अन्य झंडों की बिक्री और उपयोग की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान दुकानदारों को प्लास्टिक झंडों के इस्तेमाल से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।

प्लास्टिक झंडों का इस्तेमाल नहीं करने की अपील

अनिल कुमार ने कहा कि तिरंगा देश के सम्मान और गौरव का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के उत्साह के बीच राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा का विशेष ध्यान रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के झंडे पर्यावरण के लिए नुकसानदायक होते हैं और इनके उचित निस्तारण में भी परेशानी होती है।

उन्होंने बताया कि नगर निगम का उद्देश्य केवल जांच या कार्रवाई करना नहीं, बल्कि दुकानदारों और आम लोगों को जागरूक कर स्वच्छ और जिम्मेदार शहर की दिशा में आगे बढ़ना है।

नगर निगम की टीम ने आम लोगों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के दौरान प्लास्टिक के झंडों का इस्तेमाल न करें और राष्ट्रीय ध्वज का सम्मानपूर्वक उपयोग करें। साथ ही कार्यक्रम के बाद झंडों के उचित निस्तारण का भी ध्यान रखने की अपील की गई।

नगर निगम की ओर से बताया गया कि स्वतंत्रता दिवस तक बाजारों में निगरानी और जागरूकता अभियान जारी रहेगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports