, ,

तालाब में नहाने के दौरान डूबा नवोदय विद्यालय का छात्र, मौत; प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल

JP Bharat Shareधनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां सैर-सपाटे के दौरान तालाब में नहाने गए एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और साथ ही स्कूल प्रबंधन की लापरवाही पर भी सवाल खड़े कर दिए…

JP Bharat Share

धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां सैर-सपाटे के दौरान तालाब में नहाने गए एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और साथ ही स्कूल प्रबंधन की लापरवाही पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, निरसा के बेनागोरिया स्थित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय के करीब 12 छात्र घूमने के लिए पहाड़पुर तालाब पहुंचे थे। सभी छात्र तालाब में नहाने लगे, तभी एक छात्र अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथी छात्रों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। छात्र को बाहर निकाला गया, मगर उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

मृत छात्र की पहचान आयुष टोपो के रूप में हुई है, जो कक्षा 9 का छात्र था और मूल रूप से हजारीबाग का रहने वाला था। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है। सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस घटना को लेकर स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था होती, तो छात्र इतनी दूर बिना निगरानी के नहीं पहुंचते। जनप्रतिनिधियों ने भी इस लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports