कोलकाता : पश्चिम बंगाल के चर्चित Chandranath Rath Murder Case की जांच अब Central Bureau of Investigation (CBI) को सौंप दी गई है। राज्य सरकार की सिफारिश के बाद Department of Personnel and Training (DOPT) की ओर से जल्द आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी, जिसके बाद CBI अपनी जांच शुरू करेगी।
सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच के लिए डीआईजी रैंक के सात अधिकारियों की विशेष टीम गठित की गई है। हाल ही में West Bengal Police ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में Raj Singh, Mayank Raj Mishra और Vicky Maurya शामिल हैं। पुलिस तीनों से लगातार पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक 6 मई की रात North 24 Parganas में कार सवार बदमाशों ने Chandranath Rath पर अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।
अब CBI जांच शुरू होने के बाद इस हत्याकांड में कई नए खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है।














