DAV Public School Koyla Nagar में आयोजित “समर कैंप–2026” का दूसरा दिन विद्यार्थियों के उत्साह और रचनात्मक गतिविधियों के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह समर कैंप 15 मई से 21 मई 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
शिविर के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने कला गतिविधि के तहत टाई एंड डाई प्रशिक्षण में हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों ने रंगों के आकर्षक संयोजन और रचनात्मक डिज़ाइन तैयार करने की तकनीक सीखी। बच्चों ने गतिविधि में बढ़-चढ़कर भाग लिया और काफी उत्साह दिखाया।
समर कैंप में नृत्य, संगीत, सामान्य ज्ञान, रोबोटिक्स और विभिन्न खेल गतिविधियों का भी आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, टीम भावना और सृजनात्मकता को विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
कार्यक्रम के संचालन में जूनियर विंग प्रभारी Papia Chatterjee के साथ शिक्षक Sachin Kumar, Indranil Mitra, Ravi Bhushan Prasad, Rajnandini Tuddu समेत अन्य प्रशिक्षित शिक्षक सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
विद्यालय की प्राचार्या Dolonchampa Banerjee ने कहा कि समर कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और ग्रीष्मावकाश का सकारात्मक उपयोग सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते














