,

पूर्वी टुंडी के आदिवासी टोला लटानी में पानी संकट गहराया, 100 परिवार एक कुएं पर निर्भर

JP Bharat Shareधनबाद : विकास के दावों के बीच धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड स्थित आदिवासी टोला लटानी गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। गांव में पीने के पानी की गंभीर समस्या ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। ग्रामीणों के अनुसार करीब 100 परिवारों वाले इस टोले में…

JP Bharat Share

धनबाद : विकास के दावों के बीच धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड स्थित आदिवासी टोला लटानी गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। गांव में पीने के पानी की गंभीर समस्या ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है।

ग्रामीणों के अनुसार करीब 100 परिवारों वाले इस टोले में पानी का एकमात्र सहारा सिर्फ एक पुराना कुआं है। पूरे गांव के लोग इसी कुएं से पानी भरकर अपनी दैनिक जरूरतें पूरी करते हैं। गर्मी के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है, जब यह कुआं भी सूखने लगता है।

स्थानीय निवासी Laxmi Kumari ने बताया कि गांव में पानी की भारी किल्लत है और एक ही कुएं से पूरे टोले को पानी लेना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कुआं बारहमासी नहीं है और सूख जाने पर महिलाओं को दूर-दराज के गांवों या असुरक्षित जल स्रोतों से पानी लाना पड़ता है।

ग्रामीणों ने बताया कि पानी भरने के लिए रोज लंबी कतारें लगती हैं और कई बार घंटों इंतजार करना पड़ता है। गांव की महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और सरकार से गांव में कम से कम एक चापाकल या नया कुआं बनवाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि एक हैंडपंप की व्यवस्था हो जाए, तो वर्षों पुरानी जल संकट की समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है।

अब ग्रामीणों की नजर प्रशासन पर टिकी है कि इस सुदूरवर्ती आदिवासी गांव की समस्या का समाधान कब तक किया जाता है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports