Tundi प्रखंड सभागार में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ Vishal Kumar Pandey ने की, जिसमें 17 पंचायतों के मुखिया और पंचायत सचिव शामिल हुए।
बैठक में बीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि गांव स्तर तक लोगों को पेयजल की कोई समस्या न हो, इसके लिए पीएचईडी विभाग और पंचायत प्रतिनिधि आपसी समन्वय के साथ काम करें।
उन्होंने पीएचईडी विभाग को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जहां-जहां चापानल (हैंडपंप) की मरम्मत की जरूरत है, वहां ग्रामीणों की शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इस दौरान प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी बबलेश कुमार, प्रखंड समन्वयक गोरी शंकर यादव, प्रेम सिन्हा सहित कई पंचायत प्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
प्रशासन द्वारा जल आपूर्ति और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
















