, ,

उरीमारी में हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस और संदिग्ध के बीच मुठभेड़, अंशु दुबे घायल

JP Bharat Shareहजारीबाग: झारखंड के उरीमारी में हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस टीम और गिरफ्तार संदिग्ध के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान अंशु दुबे (22) के बाएं पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस सुरक्षा में सदर अस्पताल हजारीबाग भेजा गया। हथियार बरामदगी के दौरान हुई फायरिंग पुलिस…

JP Bharat Share

हजारीबाग: झारखंड के उरीमारी में हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस टीम और गिरफ्तार संदिग्ध के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान अंशु दुबे (22) के बाएं पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस सुरक्षा में सदर अस्पताल हजारीबाग भेजा गया।

हथियार बरामदगी के दौरान हुई फायरिंग

पुलिस के अनुसार, अंशु दुबे को पूछताछ के लिए उरीमारी ओपी लाया गया था। पूछताछ में उसने हथियार और पर्चा करमाटिलहा जंगल में छिपाकर रखने की जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस टीम उसे लेकर बरामदगी के लिए जंगल पहुंची।

पुलिस का दावा है कि इसी दौरान संदिग्ध ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में थाना प्रभारी रथू उरांव की गोली से वह घायल हो गया। मौके से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है।

दीपावली पर वारदात की थी योजना

पुलिस के मुताबिक, अंशु दुबे का नाम 26 अक्टूबर को न्यू बिरसा परियोजना की सैनिक आउटसोर्सिंग कंपनी में हुई गोलीबारी की घटना में सामने आया है। इस घटना में एक सुरक्षा गार्ड घायल हुआ था। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान उसने इस वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

पुलिस ने यह भी बताया कि दीपावली के दौरान उरीमारी क्षेत्र में एक और वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई गई थी। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports