, ,

विधायक चन्द्रदेव महतो की उपस्थिति में चार जाहेर थानों के मांझी हड़ाम को उपलब्ध कराई गई धार्मिक सामग्री

JP Bharat Shareधनबाद: कल्याण विभाग के निर्देशानुसार बलियापुर प्रखंड सभागार में सरना स्थल एवं जाहेर थान के लिए पूजन सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के तहत बलियापुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के जाहेर थानों के मांझी हड़ाम के बीच धार्मिक अनुष्ठानों…

JP Bharat Share

धनबाद: कल्याण विभाग के निर्देशानुसार बलियापुर प्रखंड सभागार में सरना स्थल एवं जाहेर थान के लिए पूजन सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के तहत बलियापुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के जाहेर थानों के मांझी हड़ाम के बीच धार्मिक अनुष्ठानों में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया। लाभुकों को वस्त्र, बर्तन एवं अन्य आवश्यक पूजन सामग्री प्रदान की गई।

पूजन सामग्री प्राप्त करने वालों में परसबनियां बालिचिरका जाहेर थान के नंदलाल टुडू, कुसमाटांड़ के सुरेश बास्की, आमझर के लोगन मांझी तथा रांगामाटी के चांद बास्की शामिल थे।

इस अवसर पर विधायक चन्द्रदेव महतो ने कहा कि आदिवासी समाज की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। सरना स्थल और जाहेर थान आदिवासी समुदाय की आस्था के प्रमुख केंद्र हैं, जिनके संरक्षण और विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।

कार्यक्रम में विनोद कुमार, प्रभास चन्द्र दास, मो. आलम सहित कई प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports