,

विद्यार्थियों ने किया भेलाटांड़ वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण: रॉ वाटर के संचयन से वितरण तक की सीखी प्रक्रिया

JP Bharat Shareधनबाद: स्वच्छ पेयजल के महत्व और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय (07 से 09 अक्टूबर 2026) शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हो गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भेलाटांड़ स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा कर जल शोधन की…

JP Bharat Share

धनबाद: स्वच्छ पेयजल के महत्व और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय (07 से 09 अक्टूबर 2026) शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हो गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भेलाटांड़ स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा कर जल शोधन की पूरी प्रक्रिया को समझा।

उप विकास आयुक्त ने दी जानकारी

उप विकास आयुक्त (DDC) श्री सन्नी राज ने बताया कि भ्रमण के अंतिम दिन झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय (धनबाद) और उत्क्रमित उच्च विद्यालय (लोयाडीह) के छात्र-छात्राओं ने संयंत्र का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के एक्सपोजर विजिट का मुख्य उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान से परे व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है, ताकि वे जल संरक्षण के प्रति जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

विशेषज्ञों ने समझाए जल शोधन के चरण

प्लांट के तकनीकी विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को नदियों और जलाशयों से आने वाले ‘रॉ वाटर’ को पीने योग्य बनाने के सभी चरणों—जैसे कोएग्युलेशन, सेडिमेंटेशन, फिल्ट्रेशन, क्लोरीनेशन और गुणवत्ता जांच के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही दैनिक जीवन में जल के विवेकपूर्ण उपयोग और जल स्रोतों की सुरक्षा पर भी मार्गदर्शन किया। यह भ्रमण बच्चों को समाज में जल संरक्षण का ब्रांड एंबेसडर बनाने की दिशा में एक अहम पहल है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed