सिंदरी, धनबाद: विजयादशमी के अवसर पर सिंदरी स्थित दुबे अखाड़ा में हर वर्ष की परंपरा के अनुसार कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो मुख्य रूप से शामिल हुए।
इस दौरान विधायक ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया और उनके प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता के जरिए पारंपरिक कुश्ती को बढ़ावा देने और युवाओं में खेल भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।
















