,

विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2026: धनबाद मंडल के रेलवे स्टेशनों पर चला ‘मेगा स्वच्छता अभियान’

JP Bharat Shareधनबाद, 20 मई 2026: विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2026 के छठे दिवस के अवसर पर पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल अंतर्गत विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर बुधवार को व्यापक स्तर पर ‘मेगा स्वच्छता अभियान’ चलाया गया। अभियान के तहत रेलवे कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्टेशन परिसरों की साफ-सफाई की। इस दौरान…

JP Bharat Share

धनबाद, 20 मई 2026:

विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2026 के छठे दिवस के अवसर पर पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल अंतर्गत विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर बुधवार को व्यापक स्तर पर ‘मेगा स्वच्छता अभियान’ चलाया गया। अभियान के तहत रेलवे कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्टेशन परिसरों की साफ-सफाई की।

इस दौरान रेलवे प्लेटफॉर्म, पटरियों के किनारे, प्रतीक्षालय, पार्किंग क्षेत्र तथा स्टेशन के मुख्य प्रवेश और निकास मार्गों की गहन सफाई की गई। अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री एकत्र की गई, जिसे रीसाइक्लिंग और वैज्ञानिक तरीके से निपटान के लिए भेजा गया।

रेलवे प्रशासन ने स्टेशन परिसर के आसपास स्थित दुकानदारों और स्थानीय व्यापारियों से प्लास्टिक थैलियों एवं एकल-उपयोग प्लास्टिक सामग्री का उपयोग पूरी तरह बंद करने की अपील की। इसके साथ ही यात्रियों और आमजन के बीच जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया।

अभियान के दौरान लोगों को डस्टबिन का नियमित उपयोग करने, जल संरक्षण अपनाने और रेलवे परिसर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रेलवे परिसरों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना तथा लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण केवल अभियान तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports