विश्व पर्यावरण दिवस पर झारखंड में जागरूकता अभियान, पेंटिंग प्रतियोगिता और साइकिल एथॉन का आयोजन

JP Bharat Shareरांची: विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर झारखंड वन एवं पर्यावरण विभाग राज्यभर में पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगा। विभाग ने 1 जून से 5 जून तक विशेष गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की है, जिसके तहत स्वच्छता अभियान, पेंटिंग प्रतियोगिता, साइकिल एथॉन और जागरूकता…

JP Bharat Share

रांची: विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर झारखंड वन एवं पर्यावरण विभाग राज्यभर में पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगा। विभाग ने 1 जून से 5 जून तक विशेष गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की है, जिसके तहत स्वच्छता अभियान, पेंटिंग प्रतियोगिता, साइकिल एथॉन और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

रविवार को विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बायोडायवर्सिटी पार्क का दौरा कर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया और स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने की अपील की गई।

वन भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में पीसीसीएफ एवं एचओएफएफ झारखंड संजीव कुमार ने बताया कि 2 जून को होराब जंगल क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। साथ ही स्थानीय लोगों को वन संपदा और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 3 जून को स्कूली बच्चों के लिए पर्यावरण विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चों के भाग लेने की संभावना है।

इसके अलावा 4 जून को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए साइकिल एथॉन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और प्रदूषण कम करने के प्रति प्रेरित करना है।

विश्व पर्यावरण दिवस के मुख्य आयोजन के तहत 5 जून को पर्यावरण विशेषज्ञ विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम में पर्यावरण से जुड़ी भ्रांतियों और मिथकों को दूर करने के लिए विशेष सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

संजीव कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी से ही इसे सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से पौधारोपण, स्वच्छता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

राज्यभर में आयोजित होने वाले ये कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने और हरित भविष्य के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होंगे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports