धनबाद : Indian Red Cross Society द्वारा विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर शुक्रवार को धनबाद में दो स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। दोनों शिविरों के माध्यम से कुल 19 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोग किया जाएगा।
पहला रक्तदान शिविर व्यवहार न्यायालय स्थित मध्यस्था केंद्र में आयोजित किया गया, जहां 19 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इसके बाद दूसरा कार्यक्रम भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी धनबाद परिसर में आयोजित हुआ, जहां विश्व रेड क्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ पदेन उपाध्यक्ष सह एसडीएम Lokesh Barange ने किया।
इस दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में कार्यकारिणी सदस्य सह संयुक्त सचिव कुमार मधुरेंद्र सिंह और संयुक्त सचिव आशीष अग्रवाल ने भी रक्तदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में चेयरमैन कौशलेंद्र कुमार सिंह, वाइस चेयरमैन धनेश्वर महतो, कार्यपालक दंडाधिकारी रवींद्रनाथ ठाकुर, नोडल पदाधिकारी बेनजीर परवीन, कोषाध्यक्ष श्वेतांबरा पाठक, डॉ. जिम्मी अभिषेक, ललिता चौहान समेत कई सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी धनबाद की कार्यकारिणी समिति की बैठक भी आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम लोकेश बारंगे ने की।














