,

22-23 जून को होगी 40वीं धनबाद जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता, तैयारियां शुरू

JP Bharat Shareधनबाद : धनबाद जिला एथलेटिक्स संघ की बैठक में जिले की सबसे प्रतिष्ठित एथलेटिक्स प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि 40वीं धनबाद जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 22 एवं 23 जून 2026 को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम, ठाकुर कुल्ही, धनबाद…

JP Bharat Share

धनबाद : धनबाद जिला एथलेटिक्स संघ की बैठक में जिले की सबसे प्रतिष्ठित एथलेटिक्स प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि 40वीं धनबाद जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 22 एवं 23 जून 2026 को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम, ठाकुर कुल्ही, धनबाद में किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों, कोचों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव बंधन टोप्पो ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18, अंडर-20 के साथ-साथ पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ी विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भाग लेंगे। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयन का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि धनबाद जिला एथलेटिक्स संघ से निबंधित सभी क्लब, स्कूल, कॉलेज एवं यूनिट को 15 जून 2026 से पहले अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। खिलाड़ियों और संस्थानों की सुविधा के लिए विभिन्न क्षेत्रों में संपर्क पदाधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। धनबाद क्षेत्र के लिए सरफराज खान, निरसा क्षेत्र के लिए अभिजीत पात्रा, डिगवाडीह-झरिया क्षेत्र के लिए जयराम भगत, गोविंदपुर क्षेत्र के लिए गौतम कुमार महतो तथा कतरास क्षेत्र के लिए विवेक कुमार सिंह से संपर्क कर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।

बैठक में प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा विभिन्न समितियों के गठन और जिम्मेदारियों का निर्धारण भी किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इस वर्ष प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में खिलाड़ी भाग लेंगे।

बैठक में जिला एथलेटिक्स संघ की अध्यक्षा किरण नायक, सचिव बंधन टोप्पो, जुबेर आलम, अभिजीत पात्रा, सुनील मिश्रा, राणा प्रताप सिंह, एस.एन. गुप्ता, पी.एन. बनर्जी, विनोद कुमार रावत, तारक नाथ दास, सुजल ठाकुर, जयराम भगत, टी.के. पाल, गौतम कुमार महतो सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

संघ के पदाधिकारियों ने जिले के सभी खेल संस्थानों और खिलाड़ियों से समय पर पंजीकरण कर प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है। 40वीं धनबाद जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता को जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने और एथलेटिक्स को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण आयोजन माना जा रहा है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports