225 साल पुरानी पेंटिंग में दिखी छठ जैसी परंपरा की झलक, ब्रिटिश लाइब्रेरी में सुरक्षित है दुर्लभ कलाकृति

JP Bharat Shareलंदन: करीब 225 साल पुरानी एक दुर्लभ पेंटिंग भारतीय लोक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक पेश कर रही है। वर्ष 1795 से 1800 के बीच पटना कलम शैली में बनाई गई इस कलाकृति में महिलाओं को गंगा किनारे पूजा-अर्चना करते और फल अर्पित करते हुए दिखाया गया है। इसका दृश्य छठ पूजा…

JP Bharat Share

लंदन: करीब 225 साल पुरानी एक दुर्लभ पेंटिंग भारतीय लोक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक पेश कर रही है। वर्ष 1795 से 1800 के बीच पटना कलम शैली में बनाई गई इस कलाकृति में महिलाओं को गंगा किनारे पूजा-अर्चना करते और फल अर्पित करते हुए दिखाया गया है। इसका दृश्य छठ पूजा की परंपराओं से मिलता-जुलता है।

लंदन स्थित ब्रिटिश लाइब्रेरी में संरक्षित इस पेंटिंग को रिकॉर्ड में ‘चैत फेस्टिवल’ के नाम से दर्ज किया गया है। हालांकि, इसमें दिखाई गई पूजा-पद्धति और गंगा किनारे फल अर्पित करने का दृश्य छठ महापर्व की याद दिलाता है।

इस दुर्लभ कलाकृति के कलाकार का नाम आज भी अज्ञात है। बताया जाता है कि यह उन आठ पेंटिंग्स में शामिल थी, जिन्हें ब्रिटिश अधिकारी एफ्राइम पोटे ने एलिजाबेथ कॉलिन्स को उपहार में दिया था। बाद में 4 जून 1959 को ब्रिटिश लाइब्रेरी ने इस संग्रह को अपने संरक्षण में ले लिया।

पटना कलम शैली के कलाकार उस दौर में आम लोगों के जीवन, त्योहारों और सामाजिक परंपराओं को चित्रों के माध्यम से दर्ज करते थे। आज इस पारंपरिक कला शैली को आगे बढ़ाने वाले कलाकारों की संख्या कम होती जा रही है।

करीब ढाई सौ साल पुरानी यह पेंटिंग भारतीय संस्कृति, लोकजीवन और धार्मिक परंपराओं की ऐतिहासिक झलक पेश करती है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports