बाघमारा, धनबाद। झारखंड के सांसद ढुलू महतो की सुपुत्री का विवाह समारोह आगामी 24 नवंबर 2026 को बाघमारा के चिटाही स्थित उनके आवास पर आयोजित होगा।
आयोजन में करीब 3 लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान जताया जा रहा है। मेहमानों के स्वागत और भोजन के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत दर्जनों खानपान के स्टॉल लगाए जाने की तैयारी है, जहां अलग-अलग प्रकार के व्यंजन उपलब्ध होंगे।
बड़े पैमाने पर होने वाले इस विवाह समारोह को लेकर क्षेत्र में चर्चा है। सांसद ढुलू महतो और उनके परिवार को बेटी के विवाह की शुभकामनाएं।
















