,

525 बेटियों की शिक्षा पर सरकार की नजर, बुंडू स्कूल का हुआ ऑनलाइन निरीक्षण

JP Bharat Shareरांची : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, बुंडू का वीडियो कॉलिंग के माध्यम से ऑनलाइन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा वहां मौजूद वार्डन एवं अन्य कर्मियों से बातचीत कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की…

JP Bharat Share

रांची : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, बुंडू का वीडियो कॉलिंग के माध्यम से ऑनलाइन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा वहां मौजूद वार्डन एवं अन्य कर्मियों से बातचीत कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई।

अधिकारियों को बताया गया कि वर्तमान में विद्यालय में 525 बच्चियां अध्ययनरत हैं। हालांकि फिलहाल स्कूल में छुट्टियां चल रही हैं, जिसके कारण अधिकांश छात्राएं अपने घर गई हुई हैं।

ऑनलाइन निरीक्षण के दौरान विद्यालय में संचालित स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर शिक्षा, पेंटिंग एवं खेलकूद गतिविधियों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।

इसके अलावा विद्यालय के किचन एवं पेयजल व्यवस्था का भी ऑनलाइन निरीक्षण किया गया। व्यवस्थाओं को लेकर संतोष व्यक्त करते हुए कहा गया कि छात्राओं को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।

इस दौरान कहा गया कि सरकार की प्राथमिकता है कि शिक्षा के साथ-साथ खेल, कला और तकनीकी क्षेत्र में भी बेटियां आगे बढ़ें और आत्मनिर्भर बनें।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports