,

bhagalpur गड्ढे के पानी में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

JP Bharat Shareभागलपुर : Bhagalpur के नवगछिया स्थित गोपालपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम टोला में दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्चे की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान मोहम्मद अशफाक के 7 वर्षीय…

JP Bharat Share

भागलपुर : Bhagalpur के नवगछिया स्थित गोपालपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम टोला में दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्चे की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मृतक की पहचान मोहम्मद अशफाक के 7 वर्षीय पुत्र मोहम्मद हैदर उर्फ रोहित अली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बच्चा घर से कुछ दूरी पर बकरी चराने गया था। इसी दौरान वह चिमनी भट्ठा के समीप बने पानी भरे गड्ढे में डूब गया।

आसपास मौजूद लोगों की नजर पड़ने पर बच्चे को गड्ढे से बाहर निकाला गया और तुरंत इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर ले जाया गया। वहां चिकित्सा प्रभारी Dr. Sudhanshu Kumar ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। दरोगा रसनदेव पासवान और अक्षय पराशर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

घटना के बाद अस्पताल में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। मृतक बच्चे की मां पिंकी खातून खेत में काम करने गई थीं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही वह अस्पताल पहुंचीं और रो-रोकर बेहाल हो गईं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और मातम का माहौल बना हुआ है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed