भागलपुर : विश्व प्रसिद्ध Shravani Mela की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में समीक्षा भवन सभागार में जिलाधिकारी Dr. Naval Kishore Choudhary और वरीय पुलिस अधीक्षक Pramod Kumar Yadav की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि Sultanganj के उत्तरवाहिनी गंगा तट से लाखों कांवरिया गंगाजल लेकर Baidyanath Dham के लिए रवाना होते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
वहीं एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि इस बार पिछले वर्षों की तुलना में और अधिक मजबूत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की योजना बनाई जा रही है। बैठक में पुलिस बल की तैनाती, ट्रैफिक मैनेजमेंट, भीड़ नियंत्रण और संवेदनशील स्थानों की निगरानी को लेकर विशेष चर्चा हुई।
प्रशासन के अनुसार इस वर्ष श्रावणी मेला 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
















