,

धनबाद की ट्रैफिक व्यवस्था होगी और सख्त, एसएसपी प्रभात कुमार ने अधिकारियों को दिए निर्देश

JP Bharat Shareधनबाद: जिले में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारु एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार ने पुलिस केंद्र में ट्रैफिक पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले की ट्रैफिक व्यवस्था का विस्तृत जायजा लेते हुए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी…

JP Bharat Share

धनबाद: जिले में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारु एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार ने पुलिस केंद्र में ट्रैफिक पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले की ट्रैफिक व्यवस्था का विस्तृत जायजा लेते हुए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

एसएसपी ने शहर में यातायात संचालन को बेहतर बनाने, ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने तथा आम नागरिकों के साथ शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है।

बैठक के दौरान गोविंदपुर में चल रहे निर्माण कार्य के कारण उत्पन्न हो रही जाम की समस्या पर विशेष चर्चा की गई। एसएसपी ने अधिकारियों को प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन करने, अतिक्रमण हटाने तथा यातायात बाधित करने वाले कारणों को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अनावश्यक जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं।

इसके अलावा बैंक मोड़ क्षेत्र में लगातार लगने वाले जाम को देखते हुए वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करने तथा ट्रैफिक प्रबंधन को और मजबूत बनाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि आम नागरिकों को निर्बाध आवागमन की सुविधा मिल सके।

बरसात के मौसम को देखते हुए ट्रैफिक कर्मियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए एसएसपी प्रभात कुमार ने 200 रेनकोट का वितरण भी किया। उन्होंने कहा कि प्रतिकूल मौसम में भी ट्रैफिक जवान पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं और रेनकोट उपलब्ध होने से उन्हें ड्यूटी के दौरान काफी सहूलियत मिलेगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports