,

डुबडी चेकपोस्ट पर 15 भैंसों से भरा ट्रक जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार; अवैध पशु परिवहन की जांच तेज

JP Bharat Shareआसनसोल: पश्चिम बंगाल–झारखंड सीमा स्थित कुल्टी थाना क्षेत्र के डुबडी चेकपोस्ट पर पुलिस ने मंगलवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 भैंसों से लदे एक ट्रक को जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई उस समय हुई जब आसनसोल–दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त प्रणब कुमार औचक निरीक्षण के लिए…

JP Bharat Share

आसनसोल: पश्चिम बंगाल–झारखंड सीमा स्थित कुल्टी थाना क्षेत्र के डुबडी चेकपोस्ट पर पुलिस ने मंगलवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 भैंसों से लदे एक ट्रक को जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई उस समय हुई जब आसनसोल–दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त प्रणब कुमार औचक निरीक्षण के लिए चेकपोस्ट पहुंचे थे।

निरीक्षण के दौरान चेकपोस्ट पर वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक ट्रक ने जांच से बचने के लिए वहां से निकलने का प्रयास किया, लेकिन ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रोक लिया। तलाशी लेने पर ट्रक में 15 भैंसें मिलीं।

पुलिस ने ट्रक में सवार हरे कृष्ण सिंह और धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में दोनों के बिहार निवासी होने की जानकारी मिली है। पूछताछ के दौरान वे पशुओं के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।

बुधवार को दोनों आरोपियों को आसनसोल जिला अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने मामले की गहन जांच और नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए उनकी पुलिस हिरासत की मांग की है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि इस मामले के पीछे किसी अंतरराज्यीय अवैध पशु परिवहन गिरोह की संलिप्तता तो नहीं है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और अवैध पशु परिवहन में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports