,

झारखंड में 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री गिरावट का अनुमान

JP Bharat Shareरांची: झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 नवंबर से राज्य में आसमान साफ होने लगेगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इससे सुबह और रात के समय ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 23…

JP Bharat Share

रांची: झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 नवंबर से राज्य में आसमान साफ होने लगेगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इससे सुबह और रात के समय ठंड बढ़ेगी।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 23 नवंबर को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और मेघ गर्जन हो सकता है। रांची समेत अन्य हिस्सों में बादल छाए रहने की संभावना है।

24 से 28 नवंबर तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में सुबह हल्के से मध्यम कोहरे का असर रह सकता है। दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। इस दौरान कोडरमा में सबसे अधिक 54 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई, जबकि रांची में 4.1 मिमी बारिश हुई।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports