,

डी-नोबिली स्कूल में रक्तदान शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 15 यूनिट रक्त संग्रहित

JP Bharat Shareधनबाद: संत इग्नासियस लोयोला फीस्ट के अवसर पर डी-नोबिली स्कूल परिसर में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, धनबाद के सहयोग से रक्तदान शिविर एवं रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 15 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ…

JP Bharat Share

धनबाद: संत इग्नासियस लोयोला फीस्ट के अवसर पर डी-नोबिली स्कूल परिसर में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, धनबाद के सहयोग से रक्तदान शिविर एवं रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 15 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ फादर सनी जैकब ने किया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। शिविर में सिंदरी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर फादर के. एम. जोशेफ, फादर जोशी ज़ेवियर, विद्यालय की प्राचार्या प्रीता सोजन, उप-प्रधानाध्यापिका रिनीता साहा, अनूप पांडेय एवं ज्योति बर्णवाल सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, धनबाद की ओर से चेयरमैन कौशलेंद्र कुमार सिंह, चेयरमैन सलाहकार कुमार मधुरेंद्र सिंह, ब्लड डोनेशन प्रोग्राम पदाधिकारी बेनजीर प्रवीण, सदर अस्पताल से ओंकार मिश्रा, आशीष कुमार, निताय, शर्मिष्ठा चटर्जी, विनोद कुमार, सुधीर कुमार बर्णवाल सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं स्वयंसेवकों ने शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के दौरान रक्तदान के महत्व, सुरक्षित रक्त की आवश्यकता और समाज में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने पर भी लोगों को जागरूक किया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे अभियान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होते हैं और भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports