,

धनबाद ने रचा इतिहास, 75 संस्थापक सदस्यों के साथ लॉन्च हुआ बीएनआई का पहला चैप्टर ‘बीएनआई ब्लैक डायमंड्स’

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद के व्यावसायिक जगत के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा, जब विश्व के अग्रणी बिजनेस नेटवर्किंग एवं रेफरल संगठन बीएनआई (BNI) ने शहर के पहले संस्थापक चैप्टर ‘बीएनआई ब्लैक डायमंड्स’ का भव्य शुभारंभ रेडिसन ब्लू द ग्रैंड मिरेज में किया। महज कुछ महीनों के प्रयासों में 75 संस्थापक सदस्यों के साथ…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद के व्यावसायिक जगत के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा, जब विश्व के अग्रणी बिजनेस नेटवर्किंग एवं रेफरल संगठन बीएनआई (BNI) ने शहर के पहले संस्थापक चैप्टर ‘बीएनआई ब्लैक डायमंड्स’ का भव्य शुभारंभ रेडिसन ब्लू द ग्रैंड मिरेज में किया। महज कुछ महीनों के प्रयासों में 75 संस्थापक सदस्यों के साथ इस चैप्टर की शुरुआत हुई, जिसे धनबाद के व्यापारिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

शुभारंभ समारोह में शहर के प्रमुख उद्योगपति, व्यवसायी, चार्टर्ड अकाउंटेंट, चिकित्सक, अधिवक्ता, आर्किटेक्ट, वित्तीय सलाहकार, रियल एस्टेट विशेषज्ञ तथा विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित उद्यमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बीएनआई इंडिया के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ देश के विभिन्न शहरों से आए अतिथियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

बीएनआई धनबाद का उद्देश्य केवल व्यापारिक नेटवर्किंग तक सीमित नहीं है, बल्कि स्थानीय उद्यमियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए अवसर उपलब्ध कराना है। संगठन की “Givers Gain” की अवधारणा के तहत सदस्य एक-दूसरे के व्यवसाय को गुणवत्तापूर्ण रेफरल, विश्वास और दीर्घकालिक व्यावसायिक संबंधों के माध्यम से आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।

बीएनआई धनबाद के शुभारंभ के साथ ही शहर के व्यवसायियों को अब वैश्विक व्यापारिक नेटवर्क से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इसके माध्यम से सदस्य 76 देशों में फैले लगभग 3.5 लाख व्यवसायियों और भारत के 145 शहरों में कार्यरत 76 हजार से अधिक उद्यमियों एवं पेशेवरों के नेटवर्क का हिस्सा बन सकेंगे। इससे धनबाद के उद्योगों और व्यवसायों को नए बाजारों तक पहुंच बनाने और व्यापार विस्तार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

इस अवसर पर बीएनआई धनबाद के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अतुल डोकानिया ने कहा कि यह केवल एक नए चैप्टर का शुभारंभ नहीं, बल्कि धनबाद के व्यापारिक भविष्य की नई शुरुआत है। उन्होंने कहा कि बीएनआई ऐसा मंच है, जहां प्रतिस्पर्धा के बजाय सहयोग, विश्वास और रेफरल के माध्यम से सभी सदस्य एक-दूसरे की सफलता में सहभागी बनते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में बीएनआई धनबाद शहर के व्यापारिक पारिस्थितिकी तंत्र को नई दिशा देगा और स्थानीय उद्यमियों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम के समापन पर सभी संस्थापक सदस्यों ने बीएनआई के मूल मंत्र “Givers Gain” को आत्मसात करते हुए धनबाद को देश के अग्रणी बिजनेस नेटवर्किंग शहरों में स्थापित करने का संकल्प लिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports