,

बुद्ध पूर्णिमा पर जीएनएम हाई स्कूल मैदान में खूंटी पूजा के साथ दुर्गा पूजा 2026 की तैयारियों का शुभारंभ

JP Bharat Shareधनबाद: बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, जीएनएम हाई स्कूल मैदान द्वारा वर्ष 2026 के दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ पारंपरिक खूंटी पूजा के साथ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पंडित हारा ठाकुर ने पूजा संपन्न कराई तथा आगामी दुर्गा पूजा…

JP Bharat Share

धनबाद: बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, जीएनएम हाई स्कूल मैदान द्वारा वर्ष 2026 के दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ पारंपरिक खूंटी पूजा के साथ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पंडित हारा ठाकुर ने पूजा संपन्न कराई तथा आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव के सफल, भव्य और शांतिपूर्ण आयोजन की कामना की।

खूंटी पूजा के दौरान समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भी पूजा-अर्चना में भाग लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और मंगल की प्रार्थना की।

इस अवसर पर समिति के संरक्षक विनय वर्मा, अध्यक्ष शंकर जायसवाल, सचिव मुकेश भट्ट, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र चौरसिया, निगरानी समिति अध्यक्ष सरोज विश्वकर्मा एवं कार्यकारी अध्यक्ष पंकज सिन्हा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बिनोद रजक, अशोक शर्मा, मनोज राय, शैलेंद्र सिन्हा, दिलीप तर्वे, गोपाल बोस, कुलदीप सिंह, ईश्वर लाल, प्रदीप लाला, बी.के. रजक, गणेश मोदक, राहुल रजक, शिवम दसोंधी, अप्पू साहू, राजेंद्र ठाकुर, जीत कुमार, प्रभाकर दत्ता, प्रीतम रवानी, अभिषेक शरण, कौशल सिन्हा, शंकर केवट, पीयूष प्रमाणिक, अरुण राणा, शेखर प्रमाणिक समेत अनेक सदस्य मौजूद रहे।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि दुर्गा पूजा 2026 को भव्य, आकर्षक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports