धनबाद: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कोयला नगर स्थित श्री साईं मंदिर में बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का भव्य समापन हुआ। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और साईं बाबा के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे दिन मंदिर परिसर भक्ति गीतों, जयघोष और धार्मिक माहौल से गुंजायमान रहा।
विशेष अवसर पर साईं बाबा को विधि-विधान के साथ छप्पन भोग अर्पित किया गया। इसके बाद आयोजित महाभंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को साईं बाबा की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई, जिसमें महिला, पुरुष, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग में “साईं राम” के जयकारों के साथ पालकी यात्रा का स्वागत किया और भक्तिमय माहौल में शामिल होकर अपनी आस्था प्रकट की।
मंदिर के पुजारी तूफानी बाबा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। वहीं, यजमान उदय प्रताप सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी रेनू सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सभी श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन के समापन अवसर पर धनबाद विधायक राज सिन्हा, झरिया विधायक रागिनी सिंह, समाजसेवी कुंभनाथ सिंह, कांग्रेस नेता गुड्डू सिंह, मनजीत सिंह भगनू, सुदिष्ट कुमार, संगीत कुमार, चंदन कुमार, मनीष सिंह, मुरारी, अभिषेक विश्वकर्मा, श्वेताभ सिंह, अजय पांडे, रामकिशोर, बिंदेश्वरी प्रसाद, जयकांत झा, अविनाश कुमार, मिनी मिश्रा, विक्की बादशाह, गजेंद्र चौबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
श्रद्धालुओं ने कहा कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों को भव्य रूप से आयोजित करने की बात कही।
















