धनबाद: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कोयला नगर स्थित श्री साईं मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के सफल समापन के बाद सेवा एवं आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले श्रद्धालुओं को सम्मानित किया गया।
यजमान उदय प्रताप सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी रेनू सिंह ने मंदिर परिसर में हर्ष सिंह, मनीष सिंह एवं रवि सिंह को स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों की सफलता सभी श्रद्धालुओं, स्वयंसेवकों और सहयोगियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम होती है।
मंदिर समिति ने सम्मानित सभी श्रद्धालुओं के योगदान की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण और सेवा भावना के साथ धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पूरे मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।
















