,

Bihar news मायागंज अस्पताल में इलाज पर उठे सवाल, सड़क हादसे में घायल महिला की मौत के बाद परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

JP Bharat Shareभागलपुर: बांका जिले में सड़क दुर्घटना में घायल एक महिला की मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (JLNMCH) में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतका की पहचान…

JP Bharat Share

भागलपुर: बांका जिले में सड़क दुर्घटना में घायल एक महिला की मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (JLNMCH) में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मृतका की पहचान बांका जिले के नवादा ओपी क्षेत्र के विष्णुपुर गांव निवासी खुशबू देवी (30 वर्ष), पति विजय पाल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सड़क हादसे में महिला के पैर में गंभीर चोट लगी थी और बेहतर इलाज के लिए उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर किया गया था।

मृतका के देवर अभिषेक कुमार का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के समय खुशबू देवी की हालत स्थिर थी, लेकिन इलाज के दौरान एक इंजेक्शन लगाए जाने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि यदि समय पर उचित उपचार मिलता, तो उनकी जान बचाई जा सकती थी।

जानकारी के अनुसार, खुशबू देवी गांव के दीपक कुमार की मोटरसाइकिल से इलाज के लिए जा रही थीं। बाइक पर दीपक कुमार की पत्नी रिंकी देवी भी सवार थीं। इसी दौरान एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दीपक कुमार और रिंकी देवी का इलाज धोरैया अस्पताल में चल रहा है, जबकि खुशबू देवी को मायागंज अस्पताल भेजा गया था।

घटना की सूचना मिलने के बाद बरारी कैंप थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

नोट: इलाज में लापरवाही के आरोप पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है और निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports