, ,

टुंडी वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध पत्थरों से लदा ट्रैक्टर जब्त; चालक मौके से फरार

JP Bharat Shareटुंडी (धनबाद): टुंडी वन विभाग ने अवैध खनन और पत्थर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पत्थरों से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। कार्रवाई की भनक लगते ही ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद अवैध खनन और पत्थर तस्करी से जुड़े लोगों में…

JP Bharat Share

टुंडी (धनबाद): टुंडी वन विभाग ने अवैध खनन और पत्थर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पत्थरों से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। कार्रवाई की भनक लगते ही ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद अवैध खनन और पत्थर तस्करी से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से पत्थरों का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर अधिकारियों के निर्देश पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। टीम ने घेराबंदी कर अवैध पत्थरों से लदे ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया और उसे वन विभाग परिसर लाकर सुरक्षित रखा गया।

प्राथमिक जांच में जब्त ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट का पाया गया। मौके पर वाहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किया जा सका। चालक के फरार होने के बाद वन विभाग अब ट्रैक्टर के मालिक और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुट गया है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले में भारतीय वन अधिनियम एवं संबंधित प्रावधानों के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अवैध खनन और तस्करी के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

इस छापेमारी अभियान में प्रभारी वनपाल प्रकाश टुडू, वनरक्षी मनोज राय, पूरन चंद्र महतो, ओमप्रकाश कुमार तथा वाहन चालक पूरन मरांडी शामिल रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports