नई दिल्ली: देशभर में मानसून सक्रिय होने के साथ भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 30 जुलाई से 4 अगस्त तक कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली सहित उत्तर, पूर्व, मध्य और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में इस दौरान बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
आईएमडी ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, जलभराव वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने तथा स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। निचले इलाकों में जलभराव, यातायात प्रभावित होने और तेज हवाओं के कारण पेड़ व बिजली के खंभे गिरने जैसी घटनाओं की आशंका भी जताई गई है।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और बिजली चमकने के समय खुले स्थानों में जाने से बचें।
















