,

ग्रामीण महिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता के लिए प्रज्वला महिला समिति की पहल, 200 सैनिटरी पैड और 50 साड़ियों का वितरण

JP Bharat Shareधनबाद: दीक्षा महिला मंडल के मार्गदर्शन में प्रज्वला महिला समिति, सिजुआ क्षेत्र द्वारा नागरिकलां गांव में महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और मासिक धर्म जागरूकता को लेकर एक विशेष सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समिति की सदस्याओं ने गांव-गांव और घर-घर जाकर 200 सैनिटरी पैड तथा 50 साड़ियों का वितरण किया। कार्यक्रम…

JP Bharat Share

धनबाद: दीक्षा महिला मंडल के मार्गदर्शन में प्रज्वला महिला समिति, सिजुआ क्षेत्र द्वारा नागरिकलां गांव में महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और मासिक धर्म जागरूकता को लेकर एक विशेष सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समिति की सदस्याओं ने गांव-गांव और घर-घर जाकर 200 सैनिटरी पैड तथा 50 साड़ियों का वितरण किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद महिलाओं को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना था। समिति की इस पहल को महिलाओं ने सराहा और इसे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

प्रज्वला महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती शर्मिष्ठा चक्रवर्ती ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं तक पहुंचकर उनकी जरूरतों को समझना और उनकी सहायता करना समिति की प्राथमिकता है। उन्होंने महिलाओं से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज की आधारशिला होती है।

इस कार्यक्रम का संचालन दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर पूर्विता रमैया, रंजना सिंह, नीता कुमार सहित समिति की सदस्य बनोश्री नंदा, बबीता दास, अपर्णा चौधरी, रेखा कुमार, नूतन जोशी, कंचन मिश्रा, रोशनी अंसारी, दीपांजलि साहनी और नेहाल राज ने सक्रिय भूमिका निभाई।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports