,

श्रावणी मेले में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, 10 हजार किलो एक्सपायर्ड आटा जब्त

JP Bharat Shareदेवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा जांच अभियान तेज कर दिया है। उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर गठित संयुक्त खाद्य सुरक्षा दल ने शुक्रवार को मंदिर मोड़ क्षेत्र के भोजनालयों, ठेला-खोमचा, डिस्ट्रीब्यूटर और थोक…

JP Bharat Share

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा जांच अभियान तेज कर दिया है। उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर गठित संयुक्त खाद्य सुरक्षा दल ने शुक्रवार को मंदिर मोड़ क्षेत्र के भोजनालयों, ठेला-खोमचा, डिस्ट्रीब्यूटर और थोक दुकानों में औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान देसी जायका भोजनालय के रसोईघर में साफ-सफाई की गंभीर कमी पाई गई। इसके बाद संबंधित प्रतिष्ठान को नोटिस जारी करते हुए जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। वहीं, जांच में विभिन्न भोजनालयों में इस्तेमाल किया जा रहा पनीर गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पाया गया।

ऑनलाइन उपभोक्ता शिकायत के आधार पर इंडियन स्पाइस मटन हाउस से जुड़े मामले की भी जांच की गई। इसी क्रम में सिद्धि विनायक ट्रेडिंग से करीब 360 बैग (लगभग 10 हजार किलोग्राम) फॉर्चून ब्रांड का एक्सपायर्ड आटा तथा 80 बैग (करीब 800 किलोग्राम) इमामी ब्रांड का बेसन बरामद किया गया। पूरे स्टॉक को ताजा खाद्य सामग्री से अलग कर अगले आदेश तक सुरक्षित रखवा दिया गया है।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने संबंधित प्रतिष्ठान को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नोटिस जारी करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही सभी होटल, भोजनालय और खाद्य प्रतिष्ठानों को स्वच्छता बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। खाद्य गुणवत्ता से संबंधित शिकायतों के लिए 24×7 हेल्पलाइन नंबर 8448739474 जारी किया गया है, जिस पर उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports