धनबाद : धनबाद लोकसभा सांसद ढुल्लू महतो, झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और धनबाद विधायक राज सिन्हा ने रविवार को धनबाद स्थित SYAS सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पहुंचकर सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।
पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो लंबे समय से अस्वस्थ हैं और कोरोना संक्रमण के बाद से उनका स्वास्थ्य लगातार प्रभावित रहा है। नेताओं ने अस्पताल में उनसे मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली, उनका हौसला बढ़ाया और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस दौरान तीनों नेताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि इंद्रजीत महतो जल्द पूर्णतः स्वस्थ होकर फिर से जनसेवा में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि इंद्रजीत महतो का सार्वजनिक जीवन और समाज के प्रति उनका योगदान प्रेरणादायी रहा है तथा उनके स्वस्थ होने की कामना पूरे क्षेत्र के लोग कर रहे हैं।
अस्पताल में हुई यह मुलाकात आत्मीयता और संवेदनशीलता का प्रतीक रही, जहां नेताओं ने पूर्व विधायक और उनके परिजनों का भी हौसला बढ़ाया।
















