, ,

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ ब्रह्माकुमारीज़ में शपथ समारोह, विधायक अरूप चटर्जी समेत कई गणमान्य हुए शामिल

JP Bharat Shareनिरसा: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मंगलवार को निरसा स्थित ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय संस्था में जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निरसा विधायक अरूप चटर्जी, चिकित्सक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा संस्था के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने मिलकर समाज को नशामुक्त बनाने और लोगों को…

JP Bharat Share

निरसा: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मंगलवार को निरसा स्थित ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय संस्था में जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निरसा विधायक अरूप चटर्जी, चिकित्सक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा संस्था के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने मिलकर समाज को नशामुक्त बनाने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने और युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली। वक्ताओं ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इसलिए इसके खिलाफ जनजागरण अभियान को और मजबूत करने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रामजी द्विवेदी ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत देशभर में 10 करोड़ लोगों को नशामुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इसे सफल बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को एकजुट होकर प्रयास करना होगा, ताकि आने वाली पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराई से बचाया जा सके।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। ब्रह्माकुमारीज़ संस्था ने भी भविष्य में ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की बात कही।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports