,

JPSC-JSSC मामले को लेकर विधानसभा परिसर में NDA का प्रदर्शन, CBI जांच की मांग; झरिया विधायक रागिनी सिंह हुईं शामिल

JP Bharat Shareरांची: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन गुरुवार को JPSC एवं JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, अनियमितताओं और सीटों की खरीद-फरोख्त के आरोपों को लेकर विधानसभा परिसर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एनडीए के विधायकों ने विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया, जिसमें झरिया…

JP Bharat Share

रांची: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन गुरुवार को JPSC एवं JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, अनियमितताओं और सीटों की खरीद-फरोख्त के आरोपों को लेकर विधानसभा परिसर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एनडीए के विधायकों ने विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया, जिसमें झरिया विधायक रागिनी सिंह सहित एनडीए के सभी विधायक शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा विधायकों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूरे मामले की सीबीआई से निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की।

इस अवसर पर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि झारखंड के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों की मेहनत और विश्वास की रक्षा करना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है।

रागिनी सिंह ने कहा कि भाजपा युवाओं के अधिकार, सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और भ्रष्टाचारमुक्त होनी चाहिए, ताकि युवाओं को न्याय मिले और सरकारी भर्ती प्रक्रियाओं पर उनका विश्वास कायम रहे।

उन्होंने मांग दोहराई कि JPSC एवं JSSC से जुड़े पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष CBI जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और युवाओं के हितों की रक्षा सुनिश्चित हो।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports