,

स्टेशन रेलवे कॉलोनी में 61वां दुर्गोत्सव होगा भव्य, ‘गुपचुप और आदिवासी कबीला’ थीम पर सजेगा पंडाल

JP Bharat Shareधनबाद: श्री श्री दुर्गा पूजा समिति न्यू स्टेशन रेलवे कॉलोनी की ओर से इस वर्ष 61वां दुर्गोत्सव भव्य तरीके से मनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। पूजा आयोजन को लेकर शुक्रवार को पूजा स्थल पर प्रेस वार्ता आयोजित कर समिति के पदाधिकारियों ने तैयारियों की जानकारी दी। समिति के मुख्य संरक्षक…

JP Bharat Share

धनबाद: श्री श्री दुर्गा पूजा समिति न्यू स्टेशन रेलवे कॉलोनी की ओर से इस वर्ष 61वां दुर्गोत्सव भव्य तरीके से मनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। पूजा आयोजन को लेकर शुक्रवार को पूजा स्थल पर प्रेस वार्ता आयोजित कर समिति के पदाधिकारियों ने तैयारियों की जानकारी दी।

समिति के मुख्य संरक्षक कुंभनाथ सिंह, अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महासचिव मुनेश्वर सिंह (मुन्ना), संरक्षक सुदृष्टि सिंह और सोहराब खान ने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल को ‘गुपचुप और आदिवासी कबीला’ की थीम पर तैयार किया जाएगा। समिति ने इसे आकर्षक और अनोखा बनाने की तैयारी की है।

आयोजकों ने बताया कि पूजा के दौरान कौमी एकता और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया जाएगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी तीन दिवसीय भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं के साथ आम लोगों को भी प्रसाद उपलब्ध कराया जाएगा।

पंडाल निर्माण की जिम्मेदारी गोधर के अखिलेश चौहान को दी गई है। वहीं लाइटिंग का कार्य गोविंदपुर के गुड्डू लाइट को तथा मां दुर्गा की प्रतिमा निर्माण की जिम्मेदारी गोधर के यदु पंडित को दी गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे पंडाल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि इस बार दुर्गोत्सव को भव्य बनाने के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश देने का भी प्रयास किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में कार्यकारी अध्यक्ष रत्नेश सिंह, वरीय उपाध्यक्ष संजीव पांडेय, गुलाम मुरसलीम तम्मना, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, संगीत सिंह, विश्वजीत, भोला, दिनेश, बिस्वजीत पॉल, शंभु, रोबिन, अखिलेश चौहान, अंशुमन सिंह, मधुकर, राकेश, अंकित, नितेश, प्रीतम, प्रियांशु, सुमित, रणधीर, रौनक, आरिफ, रोशन, शिवम, गोपाल, क्रिशु, चंदन सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports