,

JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री आवास घेराव के दौरान कार्यकर्ता हिरासत में

JP Bharat Shareधनबाद: JPSC और JSSC की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, अनियमितताओं और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की कमी के विरोध में छात्रों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के नेतृत्व में शनिवार को बड़ी संख्या में छात्र एवं कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास का…

JP Bharat Share

धनबाद: JPSC और JSSC की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, अनियमितताओं और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की कमी के विरोध में छात्रों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के नेतृत्व में शनिवार को बड़ी संख्या में छात्र एवं कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए रांची में मार्च कर रहे थे।

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक एवं धक्का-मुक्की की स्थिति उत्पन्न हो गई। कुछ प्रदर्शनकारी सड़क पर लेटकर विरोध करने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के दौरान पुलिस ने अभाविप के कई कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को हिरासत में लिया।

अभाविप का कहना है कि झारखंड के लाखों छात्र वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताएं उनके भविष्य के साथ अन्याय हैं। संगठन ने आरोपों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा आवश्यकता पड़ने पर संदिग्ध परीक्षाओं को रद्द कर दोबारा पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराने की मांग की है।

इसी क्रम में अभाविप धनबाद महानगर के कार्यकर्ताओं ने रणधीर प्रसाद वर्मा चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने सरकार से परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और छात्रों के हित में ठोस सुधार करने की मांग की।

गिरफ्तारी का किया विरोध

अभाविप प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंशु तिवारी ने कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता छात्रों का अधिकार है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखने वाले कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना समस्या का समाधान नहीं है। सरकार को छात्रों से संवाद कर परीक्षा व्यवस्था में सामने आई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए।

अभाविप ने गिरफ्तार कार्यकर्ताओं के मामले में उचित कार्रवाई, छात्रों की मांगों पर तत्काल संवाद तथा JPSC-JSSC परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

कार्यक्रम में अंशु तिवारी, जयेश राठौर, संगीता कुमारी, विक्की ठाकुर, प्रियांशु, करीना कुमारी, अमित तिवारी, गौरव कुमार, विशाल सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports