धनबाद: पुलिस लाइन स्थित एक होटल के सभागार में अमन डांस क्लब की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री रमा सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने महिलाओं के साथ सावन उत्सव का आनंद लिया और सावन के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर अपने विचार साझा किए।
महोत्सव के दौरान महिलाओं ने रैंप वॉक में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडली के निर्णय के आधार पर रूबी राय को सावन क्वीन चुना गया। उनके नाम की घोषणा होते ही मौजूद महिलाओं ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम में सावन के पारंपरिक गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। इसके अलावा विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का भी सभी ने आनंद लिया। आयोजन को सफल बनाने में जैक एंड जिल स्कूल, अर्पिता और पुष्पिता का विशेष सहयोग रहा।
मौके पर नीली पंडित, विनीता पंडित, जूहीता चटर्जी, पायल, रिंकी, आशा, अल्का, रीना, प्राची, जैक एंड जिल स्कूल की प्रिंसिपल प्रीति सिन्हा, प्रिया रानी, सोनिया देवी समेत कई प्रतिभागी मौजूद रहीं। अमन डांस क्लासेस के डायरेक्टर अमन गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार जताया।
















