,

JPSC के तीन सदस्यों ने राज्यपाल को भेजा इस्तीफा, परीक्षा विवाद के बीच बड़ा घटनाक्रम

JP Bharat Shareरांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) से रविवार को बड़ी खबर सामने आई है। आयोग के तीन सदस्य डॉ. अजीता भट्टाचार्य, डॉ. अनिमा हांसदा और डॉ. जमाल अहमद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। तीनों सदस्यों ने अपना त्यागपत्र राज्यपाल को भेजा है। JPSC की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर…

JP Bharat Share

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) से रविवार को बड़ी खबर सामने आई है। आयोग के तीन सदस्य डॉ. अजीता भट्टाचार्य, डॉ. अनिमा हांसदा और डॉ. जमाल अहमद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। तीनों सदस्यों ने अपना त्यागपत्र राज्यपाल को भेजा है।

JPSC की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रही जांच के बीच तीन सदस्यों का एक साथ इस्तीफा देना अहम माना जा रहा है। मामले की जांच झारखंड CID कर रही है और जांच के दौरान आयोग के सदस्यों से भी पूछताछ की गई है।

डॉ. अजीता भट्टाचार्य का नाम राजनीतिक स्तर पर भी चर्चा में रहा है। वह JMM के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी हैं। ऐसे में उनके इस्तीफे के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

फिलहाल इस्तीफे के पीछे बताए गए कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। राज्यपाल की ओर से इस्तीफे पर निर्णय लिए जाने के बाद JPSC की आगे की व्यवस्था को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports