धनबाद: मैथन स्टेडियम में जिला फुटबॉल संघ की ओर से आयोजित सीनियर सुपर सिक्स फुटबॉल लीग मैच में टाटा फीडर सेंटर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए MPL स्पोर्ट्स क्लब को 1-0 से हरा दिया।
मुकाबले का पहला हाफ काफी रोमांचक रहा और दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। मध्यांतर तक स्कोर 0-0 रहा। दूसरे हाफ में टाटा फीडर सेंटर ने आक्रामक खेल दिखाया। मैच के 47वें मिनट में टीम के खिलाड़ी बिक्की ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।
इसके बाद MPL स्पोर्ट्स क्लब ने बराबरी की कोशिश की, लेकिन टाटा फीडर सेंटर के खिलाड़ियों ने बढ़त बनाए रखी। निर्धारित समय तक कोई और गोल नहीं हुआ और टाटा फीडर सेंटर ने 1-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
इस अवसर पर जिला फुटबॉल संघ के महासचिव मृदुल बोस, कोषाध्यक्ष मो. सलाउद्दीन, सुभाष लोध, बिक्रम सिंह, मैथन क्लब के रामसुधिष्ठ राम, श्रवण प्रसाद, भगवान रवानी, मनोज यादव, मानव दे, गोपी रंजन घोष, हरिनंदन यादव, एस.एन. कुमार, कृष्ण कुमार सिंह, गोपाल बनर्जी, मुखिया प्रतिनिधि अकीम चंद्र महतो समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
मैच में निर्णायक की भूमिका संजय हेंब्रम, जेवियर टुडू, तापस वैद्यकर और रवि लाल हंसदा ने निभाई।
















