,

प्रेम नगर से सैकड़ों कांवरिया सुल्तानगंज रवाना, उदय प्रताप सिंह ने दी शानदार विदाई

JP Bharat Shareधनबाद: माडा कॉलोनी स्थित प्रेम नगर से रविवार को सैकड़ों कांवरिया सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए। यात्रा शुरू करने से पहले कांवरियों ने भगवान भोलेनाथ के भजनों पर जमकर नृत्य किया और ‘बोल बम’ के जयकारे लगाए। इससे पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूब गया। कांवरियों की रवानगी के दौरान स्थानीय लोगों ने…

JP Bharat Share

धनबाद: माडा कॉलोनी स्थित प्रेम नगर से रविवार को सैकड़ों कांवरिया सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए। यात्रा शुरू करने से पहले कांवरियों ने भगवान भोलेनाथ के भजनों पर जमकर नृत्य किया और ‘बोल बम’ के जयकारे लगाए। इससे पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूब गया।

कांवरियों की रवानगी के दौरान स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और सुखद व मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए विदाई दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी उदय प्रताप सिंह शामिल हुए।

उदय प्रताप सिंह ने कांवरियों को यात्रा में उपयोग होने वाली आवश्यक राशन सामग्री के साथ नगद राशि भी भेंट की। इस दौरान शारजानंद ने अंग वस्त्र ओढ़ाकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।

उदय प्रताप सिंह ने सभी कांवरियों की सुखद, सफल और सुरक्षित यात्रा की कामना करते हुए भगवान भोलेनाथ से उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करने की प्रार्थना की। वहीं अनुपम शरण, बादल माइकल, गुड्डू, भोला और काली समेत अन्य लोगों ने भी कांवरियों को सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports