,

निरसा के झिरका में उमड़ेगी भक्ति की बयार: 18 अप्रैल से शुरू होगा त्रि-दिवसीय मारुति नंदन यज्ञ

JP Bharat Shareधनबाद : धनबाद के निरसा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झिरका में आगामी 18 अप्रैल से आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण देखने को मिलेगा। यहाँ की पावन भूमि पर श्री श्री 108 तृतीय दिवसीय मारुति नंदन यज्ञ सह नवनिर्मित मंदिर में राम-जानकी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। झिरका ठाकुरवाड़ी स्थित श्री…

JP Bharat Share

धनबाद : धनबाद के निरसा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झिरका में आगामी 18 अप्रैल से आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण देखने को मिलेगा। यहाँ की पावन भूमि पर श्री श्री 108 तृतीय दिवसीय मारुति नंदन यज्ञ सह नवनिर्मित मंदिर में राम-जानकी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। झिरका ठाकुरवाड़ी स्थित श्री श्री रामजानकी मंदिर के जीर्णोद्धार के उपलक्ष्य में आयोजित इस चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है।

कार्यक्रम की शुरुआत 18 अप्रैल शनिवार को सुबह 7:30 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। इसी दिन से प्रख्यात कथा वाचक स्वामी हंसानन्द गिरिजी के मुखारविंद से प्रतिदिन रात्रि 7:00 बजे ‘राम कथा’ का अमृत पान श्रद्धालु कर सकेंगे।

यज्ञ समिति द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार को 19 अप्रैल को मंडप प्रवेश, अग्नि स्थापना, हवन एवं प्रसाद वितरण। 20 अप्रैल को मंदिर में मूर्तियों की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा। इसी रात 10:00 बजे से सुप्रसिद्ध कलाकार हेमन्त दुबे द्वारा संगीतमय प्रवचन की प्रस्तुति दी जाएगी।

वहीं 21 अप्रैल को महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। दोपहर 2:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है, जिसमें हजारों भक्तों के जुटने की संभावना है। आयोजन का समापन रात्रि 8:00 बजे से पारंपरिक बंगला कीर्तन के साथ होगा।

झिरका के ‘सोलोआना ग्राम’ निवेदक मंडली ने क्षेत्र की समस्त मातृशक्ति और धर्मप्रेमी सज्जनों से अपील की है कि वे इस पावन यज्ञ में सपरिवार सम्मिलित होकर पुण्य के भागी बनें। आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय ग्रामीण जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports