, ,

टुंडी के कमारडीह उच्च विद्यालय में नए भवन और चारदीवारी निर्माण का शिलान्यास

JP Bharat Shareटुंडी: धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड अंतर्गत कमारडीह स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में पहल शुरू की गई है। जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) मद से विद्यालय में नए भवन निर्माण और चारदीवारी के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में टुंडी विधायक…

JP Bharat Share

टुंडी: धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड अंतर्गत कमारडीह स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में पहल शुरू की गई है। जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) मद से विद्यालय में नए भवन निर्माण और चारदीवारी के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

कार्यक्रम में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो और गिरिडीह लोकसभा के सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर, फीता काटकर और नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।

इस मौके पर स्थानीय मुखिया जयनारायण मंडल, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रखंड कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

विद्यालय में नए भवन और चारदीवारी का निर्माण पूरा होने के बाद विद्यार्थियों को बेहतर एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए निर्माण कार्य को समय पर पूरा कराने की मांग की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports