,

देवघर में खाद्य प्रतिष्ठानों पर प्रशासन की सख्ती! होटल-रेस्टोरेंट में पहुंची टीम

JP Bharat Shareदेवघर : खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को देवघर शहर के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट और खाद्य दुकानों में सघन जांच अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, साफ-सफाई, भंडारण व्यवस्था और खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। टीम ने हल्दी, चिली पाउडर,…

JP Bharat Share

देवघर : खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को देवघर शहर के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट और खाद्य दुकानों में सघन जांच अभियान चलाया।

निरीक्षण के दौरान खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, साफ-सफाई, भंडारण व्यवस्था और खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। टीम ने हल्दी, चिली पाउडर, पनीर, चाय, दाल, सब्जी, छोला, टमाटर सॉस, स्वीट चिली सॉस और चीज पाउडर समेत कई खाद्य पदार्थों की जांच की।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने प्रतिष्ठान संचालकों को स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य सामग्री का सही तरीके से भंडारण करने और खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने का निर्देश दिया।

विभाग ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। नियमों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आगे भी जांच अभियान जारी रहेगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports