, ,

रात के अंधेरे में साइबर ठगी के खिलाफ जागरूकता की रोशनी, बेलगड़िया में पुलिस की रात्रि चौपाल

JP Bharat Shareबलियापुर/धनबाद: साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए धनबाद पुलिस ने लोगों के बीच जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार रात बेलगड़िया कॉलोनी में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। सिंदरी डीएसपी प्रकाश चंद महतो के नेतृत्व में आयोजित चौपाल में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा…

JP Bharat Share

बलियापुर/धनबाद: साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए धनबाद पुलिस ने लोगों के बीच जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार रात बेलगड़िया कॉलोनी में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। सिंदरी डीएसपी प्रकाश चंद महतो के नेतृत्व में आयोजित चौपाल में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों को साइबर ठगी के अलग-अलग तरीकों के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि साइबर अपराधी बैंक अधिकारी, KYC अपडेट, OTP, फर्जी लिंक, ऑनलाइन नौकरी, इनाम और डिजिटल पेमेंट का झांसा देकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।

डीएसपी ने लोगों से अपील की कि OTP, ATM PIN, UPI PIN या बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें और अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी बड़ी आर्थिक ठगी से बचा सकती है।

पुलिस ने यह भी बताया कि साइबर ठगी होने पर बिना देरी किए पुलिस को सूचना देना जरूरी है, ताकि ठगी की रकम को रोकने और आरोपियों तक पहुंचने की कार्रवाई जल्द शुरू की जा सके।

रात्रि चौपाल के दौरान स्थानीय लोगों ने साइबर अपराध से जुड़े सवाल पूछे और पुलिस अधिकारियों ने उनके जवाब दिए। पुलिस ने लोगों से साइबर अपराध के खिलाफ सतर्क रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports