,

Dhanbad:वरिष्ठ नागरिक दिवस पर डालसा की पहल, बुजुर्गों को बांटी दैनिक उपयोग की सामग्री; निराश्रित महिला को मिला आश्रय

JP Bharat Shareधनबाद: विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), धनबाद की ओर से साबलपुर स्थित लालमुनि वृद्धाश्रम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वृद्धजनों के बीच दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। डालसा की टीम ने बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उनकी समस्याओं और…

JP Bharat Share

धनबाद: विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), धनबाद की ओर से साबलपुर स्थित लालमुनि वृद्धाश्रम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वृद्धजनों के बीच दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। डालसा की टीम ने बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी भी ली।

प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश मयंक तुषार टोपनो ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर बुजुर्गों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझने और जरूरत के अनुसार सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।

निराश्रित वृद्ध महिला को मिला आश्रय

कार्यक्रम के दौरान एक निराश्रित वृद्ध महिला, जिनका कोई पारिवारिक सहारा नहीं है, को वृद्धाश्रम में आश्रय दिलाया गया। उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का भरोसा दिया गया।

वहीं एलएडीसीएस के डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट ने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और उनके संरक्षण से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को सम्मान, सुरक्षा और गरिमापूर्ण जीवन देना पूरे समाज की जिम्मेदारी है।

सहायक काउंसिल सुमन पाठक और शैलेन्द्र झा ने भी वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े कानूनों और उपलब्ध कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता मीना सिन्हा ने भी वृद्धजनों के बीच आवश्यक सामग्री वितरित की। आयोजन का उद्देश्य बुजुर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें यह भरोसा दिलाना रहा कि जरूरत के समय समाज और विधिक सेवा प्राधिकार उनके साथ खड़ा है।

कार्यक्रम में लालमुनि वृद्धाश्रम के संचालक नौशाद गद्दी, रवि श्रीवास्तव, विद्यासागर साहनी, बाबू जान सोरेन, शिवानी देवी, अलीगढ़ वॉलंटियर, हेमराज चौहान, अजीत कुमार, संध्या देवी समेत कई लोग मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports